Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

मुंबई, अहमदाबाद में सरकारी ऑफिसों को बम से उड़ाने की कई धमकियां, BMC, NSE, AMC निशाने पर

मुंबई और अहमदाबाद के कई प्रमुख सरकारी कार्यालयों को बुधवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। मुंबई पुलिस के अनुसार, बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) मुख्यालय, मुंबई मेयर कार्यालय और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) भवन को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।

धमकी मिलने के बाद पुलिस, डॉग स्क्वॉड और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने BMC कार्यालय और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया। फिलहाल कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। वहीं, गुजरात के अहमदाबाद नगर निगम (AMC) मुख्यालय को भी बम की धमकी मिली। इसके बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड और आपदा राहत टीमों ने मौके पर पहुंचकर पूरे परिसर की जांच शुरू कर दी।

मार्च 2026 में भी मुंबई में बीएसई (BSE), विधान भवन और बॉम्बे हाईकोर्ट को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली थी। उस समय भी पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने तलाशी अभियान चलाया था, लेकिन कोई विस्फोटक नहीं मिला था। इसके अलावा 8 मार्च को मुंबई के एक अस्पताल को भी ईमेल के जरिए बम धमाके की धमकी मिली थी, जिससे मरीजों और अस्पताल कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई थी। बाद में बम निरोधक दस्ते की जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस धमकी भरे ईमेल भेजने वालों की पहचान करने में जुटी है। फिलहाल सभी संबंधित स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और मामले की जांच जारी है।