Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

तिरुमला मंदिर पहुंचे मुकेश अंबानी, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट, भगवान वेंकटेश्वर के किए दर्शन

रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी शुक्रवार को अपने बेटे अनंत अंबानी के साथ आंध्र प्रदेश के तिरुमला स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर पहुंचे। इस दौरान अनंत अंबानी की पत्नी राधिका मर्चेंट भी उनके साथ मौजूद रहीं। तीनों ने मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। दर्शन के दौरान मुकेश अंबानी, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट पारंपरिक भारतीय परिधान में नजर आए। तिरुमला मंदिर में दर्शन के लिए पारंपरिक वेशभूषा को विशेष महत्व दिया जाता है।

तिरुमला वेंकटेश्वर मंदिर देश के सबसे प्रतिष्ठित और पूजनीय हिंदू तीर्थस्थलों में से एक है। शेषाचलम पहाड़ियों की सातवीं चोटी पर स्थित यह मंदिर भगवान वेंकटेश्वर, जिन्हें बालाजी के नाम से भी जाना जाता है, को समर्पित है। हर वर्ष देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं।पिछले महीने मुकेश अंबानी और अनंत अंबानी बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर भी पहुंचे थे। वहां उन्होंने संस्था की 45वीं वर्षगांठ के अवसर पर आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर का आशीर्वाद लिया था।

तिरुमला मंदिर में अक्सर देश की कई बड़ी हस्तियां, राजनेता, उद्योगपति और फिल्मी सितारे दर्शन के लिए पहुंचते हैं। हाल ही में अभिनेत्री जाह्नवी कपूर और कृति सेनन ने भी तिरुमला मंदिर में दर्शन कर भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद लिया था। मुकेश अंबानी और उनके परिवार की यह यात्रा एक बार फिर श्रद्धा और आध्यात्मिक आस्था को लेकर चर्चा में है, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।