Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

Telangana: तीन साल की बच्ची के साथ 'रेप', प्रवासी मजदूर हुआ गिरफ्तार

तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले में तीन वर्षीय बच्ची से कथित दुष्कर्म में एक 30 वर्षीय मजदूर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को ये जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपित मजदूर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का रहने वाला है और उसने 19 अगस्त को एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट के कमरे में लड़की का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। पुलिस के अनुसार अपार्टमेंट में पेंटर का काम करने आया आरोपित बच्ची को खिलाने के बहाने उसके परिवार के सदस्यों से ले गया था।

सिद्दीपेट पुलिस की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार बच्ची के दादा ने उसकी चीख सुनी और वे उसे बचाने के लिए पहुंचे। पुलिस ने बताया कि दादा निर्माणधीन अपार्टमेंट में चौकीदार के तौर पर काम करते हैं और वहीं पर परिवार के साथ रहते हैं। 

पुलिस ने कहा कि परिवार ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई और बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार आरोपित को 20 अगस्त को गिरफ्तार किया गया और उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि अस्पताल में बच्ची का इलाज किया जा रहा है और उसकी हालत स्थिर है।