Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

सोना-चांदी में जबरदस्त तेजी, चांदी 2.43 लाख और सोना 1.48 लाख रुपये के पार

सोना और चांदी लगातार महंगे होते जा रहे हैं। बाजार में चांदी की कीमत में 9,991 रुपये का उछाल आया है, जिसके बाद इसका भाव बढ़कर 2.43 लाख रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। वहीं सोना भी 3,018 रुपये महंगा होकर 1.48 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। इस साल चांदी की कीमत में अब तक करीब 15 हजार रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बढ़ती मांग और वैश्विक बाजार में तेजी का असर घरेलू बाजार पर भी दिखाई दे रहा है। इसी वजह से चांदी के दाम लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं।

वहीं सोने की कीमतों में भी लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आर्थिक अनिश्चितता और सुरक्षित निवेश की चाहत के चलते लोग सोने में निवेश कर रहे हैं, जिससे इसकी मांग बढ़ रही है और कीमतें ऊपर जा रही हैं। आने वाले दिनों में भी सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। ऐसे में निवेशकों को बाजार की स्थिति को ध्यान में रखते हुए ही कोई फैसला लेने की सलाह दी जा रही है।