Breaking News

लेबनान पर हमले नहीं रुके तो सीजफायर टूट जाएगा: ईरान की US को धमकी     |   महरौली हादसा: बिल्डिंग के मालिक मंगल सिंह अरेस्ट     |   भारत 11-12 जून को नई दिल्ली में 13वें BRICS अर्बनाइजेशन फोरम की मेजबानी करेगा     |   दक्षिण लेबनान में 3 महीने की सैन्य कार्रवाई में 550 से अधिक आतंकी ढेर: IDF का दावा     |   लेबनान पर हमलों के बीच ईरान ने US से मध्यस्थों के जरिए संदेशों का आदान-प्रदान रोका     |  

तीसरे 'बड़ा मंगल' के मौके पर हनुमान मंदिरों में भारी भीड़, श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

ज्येष्ठ महीने के तीसरे बड़े मंगल के मौके पर हनुमान मंदिरों में खासकर उत्तर भारत में, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सूर्योदय से पहले ही लेटे हुए हनुमान जी मंदिर में भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया।

अयोध्या में हनुमानगढ़ी मंदिर में भी माहौल श्रद्धा और भक्ति से ओत-प्रोत दिखा। श्रद्धालु गर्मी के बावजूद लंबी कतारों में खड़े होकर भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते दिखे।

मान्यता है कि हिंदी कैलेंडर के तीसरे महीने ज्येष्ठ में मंगलवार के दिन ही भगवान हनुमान की अपने आराध्य भगवान श्रीराम से पहली मुलाकात हुई थी। तब से इस महीने के हर मंगलवार को पवित्र माना जाता है और इसे बड़ा मंगल के रूप में मनाया जाता है।