Breaking News

हरमनप्रीत कौर ने सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ी     |   देहरादून: ट्रक और पुलिस वैन में टक्कर, IRB के चार जवान और 2 बाइक सवार घायल     |   रेजीनगर उपचुनाव के बीच AJUP विधायक हुमायूं कबीर गिरफ्तार किए गए     |   लखनऊ: चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के लेबर रूम में लगी भीषण आग, एयरपोर्ट सुरक्षाकर्मी मौजूद     |   असम के नगांव में 4.5 तीव्रता का भूकंप     |  

वीकेंड पर शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, मौसम का लुत्फ उठाने पहुंच रहे सैलानी

शिमला के लिए हफ्ते के आखिरी दिन काफी व्यस्त भरे रहे। पहाड़ों की रानी कहे जाने वाले इस हिल स्टेशन पर ठंडे और सुहावने मौसम का आनंद लेने के लिए पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। हालांकि, इस बीच मैदानी इलाकों में अप्रत्याशित बारिश हुई है, जिससे अप्रैल महीने के हिसाब से तापमान में गिरावट आई है। वहीं शिमला में अभी भी काफी ठंड बनी हुई है- जिससे सप्ताह के आखिर दिनों में छुट्टियां बिताने के लिए ये बेहद सुंदर जगह बना हुआ है और ये ब्योरा यहां के सर्द मौसम का आनंद लेने वाले लोग दे रहे हैं।

यहां के व्यापारियों की माने तो हफ्ते के आखिरी दिनों में शिमला में काफी भीड़भाड़ और चहल-पहल रहती है क्योंकि काफी संख्या में पर्यटक यहां के सुंदर नजारों का आनंद लेने के लिए आते हैं। गर्मी का मौसम पर्यटन उद्योग के लिए बेहद अच्छे संकेत दे रहे हैं। मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने के साथ आने वाले हफ्तों में पर्यटकों की संख्या में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।