Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

MP: ग्वालियर में विवाद के बाद जीजा ने साले को मारी गोली, मौके पर ही मौत

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में गुरुवार रात कहासुनी के दौरान साले को उसके जीजा ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। वारदात उस समय हुई जब मृतक ओमकार कौर अपनी बहन को उसके ससुराल छोड़ने गया था। आरोपी जीजा विक्रमजीत सिंह ने बहस के बाद अपने साले को गोली मार दी। इस दौरान गोली लगने से विक्रमजीत की पत्नी मंदीप कौर भी घायल हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, विक्रमजीत और मंदीप की शादी दो साल पहले हुई थी और हाल के दिनों में दोनों के बीच विवाद चल रहा था। पुलिस ने विक्रमजीत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।