Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

महाराष्ट्र के बीड में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, एक महिला की मौत

महाराष्ट्र के बीड जिले में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। पुरुषोत्तमपुरी में गोदावरी नदी में श्रद्धालुओं से भरी एक नाव पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। मृतक महिला की पहचान प्रमिला राठौड़ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, नाव में उसकी क्षमता से कहीं ज्यादा, करीब 35 से अधिक लोग सवार थे। नदी के बीच पहुंचने पर संतुलन बिगड़ने से नाव पलट गई। हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत-बचाव अभियान शुरू किया। कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

बीड के जिला कलेक्टर विवेक जॉनसन भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा, "सुबह करीब 10 से 10:30 बजे के बीच गोदावरी नदी में नाव पलटने की घटना हुई। एक महिला की मौत हुई है और एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल है। बाकी सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।"

कलेक्टर ने बताया कि हादसे की जांच के लिए उप-विभागीय अधिकारी (SDO) को जांच के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा, "हादसे की वजह, जिम्मेदार लोगों और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के उपायों की जांच की जाएगी। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।" फिलहाल मामले की जांच जारी है और प्रशासन पूरी घटना की विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।