बिहार के मधुबनी जिले में बुधवार को पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के पांच बच्चों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि ये घटना बेनीपट्टी अनुमंडल के पतौना थाना क्षेत्र के केरवार गांव में हुई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान अभिषेक (14), प्रशांत (12), सलोनी (10), रिंकू (10) और स्नेहा (9) के रूप में हुई है, जो रिश्ते में एक-दूसरे के भाई-बहन लगते थे।
बेनीपट्टी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अमित कुमार ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं, बेनीपट्टी के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) शारंग पानी पांडेय ने बताया कि पांच बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों के परिजन को आपदा राहत मदद से चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
बिहार के मधुबनी में बड़ा हादसा, पानी से भरे गड्ढे में डूबने से परिवार के पांच बच्चों की मौत
You may also like
बिहार के मधुबनी में बड़ा हादसा, पानी से भरे गड्ढे में डूबने से परिवार के पांच बच्चों की मौत.
पीएम मोदी ने वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति से की बातचीत, जयशंकर और विक्रम मिसरी भी रहे मौजूद.
रॉकी हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जायदाद के लालच में पिता को उतारा था मौत के घाट.
बिहार के मुजफ्फरपुर की शाही लीची पहुंची दिल्ली, PM मोदी और राष्ट्रपति को भेजा तोहफा.