Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

यूपी BJP में बड़ा फेरबदल, 5 जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति

उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल किया गया है। पार्टी ने पांच जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से जारी सूची में कई नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जारी सूची के अनुसार दिलीप देव पटेल को अंबेडकर नगर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं राम सकल पटेल को वाराणसी जिले की कमान सौंपी गई है। चंदौली में काशी नाथ सिंह को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा रमेश प्रसाद गुप्ता को गोरखपुर महानगर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि काली प्रसाद को देवरिया जिले की जिम्मेदारी दी गई है।भाजपा संगठन में हुए इस बदलाव को आगामी चुनावों और संगठनात्मक मजबूती की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति से संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा।