Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा

महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में भारी बारिश के बीच रघुवीर घाट में भूस्खलन होने से मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। सड़क पर मलबा आने के कारण इलाके के करीब 15 से 20 गांवों का संपर्क प्रभावित हुआ है। प्रशासन की ओर से रास्ता साफ करने का काम शुरू किया गया है। भूस्खलन के चलते रघुवीर घाट से होकर होने वाला आवागमन रोक दिया गया है। इससे स्थानीय लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है।

प्रशासन और संबंधित विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर सड़क से मलबा हटाने और यातायात बहाल करने में जुटी हैं। लोगों से अपील की गई है कि जब तक मार्ग को सुरक्षित घोषित नहीं किया जाता, तब तक इस रास्ते पर जाने से बचें। फिलहाल प्रभावित गांवों में जरूरी सेवाओं और आवागमन की स्थिति पर प्रशासन नजर बनाए हुए है।