Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

लखनऊ अग्निकांड: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने जताया दुख, सुरक्षा नियमों को सख्ती से लागू करने की मांग की

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने मंगलवार को लखनऊ में आग लगने की घटना में मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा नियमों और कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग की।थरूर, विदेश मामलों की संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष हैं और जम्मू कश्मीर के दौरे पर हैं। उन्होंने श्रीनगर के लिए रवाना होने से पहले पत्रकारों से बात की। ये समिति चार दिन के अध्ययन दौरे के दूसरे चरण के तहत श्रीनगर जा रही थी।

सोमवार को लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक तीन मंजिला वाणिज्यिक इमारत में भीषण आग लग गई, जिसमें एक एनिमेशन सेंटर भी था। इस घटना में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, जिनमें ज्यादातर छात्र थे और नौ अन्य घायल हो गए। थरूर ने कहा, "हमारी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। इससे पहले दिल्ली में भी ऐसी ही घटना हुई थी... हमें ये पक्का करना होगा कि सुरक्षा मानकों और संबंधित नियमों को ठीक से लागू किया जाए ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।"