Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

लखनऊ नगर निगम के तीन साल पूरे, CM योगी देंगे 413 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

लखनऊ नगर निगम के तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर राजधानी में 26 मई को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान (आईजीपी) में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और राजधानीवासियों को विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात देंगे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब 413 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। जानकारी के अनुसार कुल 342 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा, जिनका उद्देश्य शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और नागरिक सुविधाओं में विस्तार करना है।

नगर निगम प्रशासन के अनुसार इन परियोजनाओं में सड़क निर्माण, नाली और जल निकासी व्यवस्था, स्मार्ट सिटी से जुड़ी योजनाएं, पार्कों का सौंदर्यीकरण, पेयजल व्यवस्था और अन्य जनसुविधाओं से संबंधित कार्य शामिल हैं। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

इस अवसर पर नगर निगम की तीन वर्षों की उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में नागरिकों के शामिल होने की संभावना है। नगर निगम प्रशासन का कहना है कि इन विकास परियोजनाओं से राजधानी के इंफ्रास्ट्रक्चर को नई मजबूती मिलेगी और लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।