Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

चंडीगढ़ बार-कम-लाउंज के बाहर विस्फोट, जांच में जुटी पुलिस

चंडीगढ़ के सेक्टर 26 इलाके में एक बार-कम-लाउंज के बाहर कम तीव्रता वाला विस्फोट हुआ। पुलिस ने मंगलवार को ये जानकारी दी। विस्फोट से प्रतिष्ठान की खिड़कियों के शीशे टूट गए। पुलिस ने बताया कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

इलाके के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक अज्ञात व्यक्ति को बार-कम-लाउंज की ओर कुछ फेंकते हुए देखा गया। ब्लास्ट से वहां धुएं का गुबार उठने लगा। पुलिस ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 3:30 बजे इलाके से "तेज आवाज" के बारे में कॉल मिली। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस टीम ने जूट की रस्सी के टुकड़े बरामद किए।

पुलिस ने बताया कि सेंट्रल फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की  टीम ने नमूने जमा कर जांच शुरू कर दी है।