Breaking News

यूपी में भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने से 24 लोगों की मौत, 15 घायल     |   नेपाल सरकार ने नेताओं, अधिकारियों, मंत्रियों सांसदों के संपत्ति की जांच शुरू की     |   आज पंजाब कांग्रेस करेगी विधानसभा का घेराव, अमरिंदर सिंह राजा की अगुवाई में होगा प्रदर्शन     |   पंजाब: विधानसभा के विशेष सत्र से पहले AAP ने अपने सभी विधायकों को व्हिप जारी किया     |   नेपाल में पेट्रोल 2 रुपये और डीजल 12 रुपये प्रति लीटर सस्ता हुआ     |  

J-K: घाटी में रात का तापमान शून्य से नीचे, स्कूलों में शीतकालीन अवकाश की घोषणा

Jammu Kashmir: कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे है, जिसके चलते शिक्षा विभाग ने पूरे इलाके के स्कूलों में शीतकालीन छुट्टी की घोषणा कर दी है। प्री-प्राइमरी स्कूल के लिए छुट्टी बुधवार से शुरू हो गई। उच्च कक्षाओं के छात्रों के लिए अवकाश अलग-अलग चरणों में शुरू होंगे।

कश्मीर भर के छात्र बेहद खुश हैं, क्योंकि छुट्टियों के चलते अब सुबह कड़ाके की ठंड में उन्हें स्कूल जाने से राहत मिल गई है। कुछ छात्र छुट्टियों का और इंतजार नहीं करना चाहते, क्योंकि सर्द सुबह में पढ़ाई मुश्किल हो रही है।

श्रीनगर में बुधवार की रात अब तक की सबसे सर्द रात रही, जहां तापमान शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो इस मौसम में सामान्य से करीब चार डिग्री कम है। शहर और आसपास के जिलों में रात के तापमान में भी गिरावट जारी है।