झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में भारी बारिश के बाद जलमग्न हुए एक स्कूल में फंसे कम से कम 162 विद्यार्थियों को रविवार को पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। भारी बारिश के कारण स्कूल परिसर में पानी भर जाने के कारण शनिवार रात से ही विद्यार्थी स्कूल में फंसे हुए थे। एसपी (ग्रामीण) ऋषभ गर्ग ने बताया, "हमें सूचना मिली कि लव कुश आवासीय विद्यालय में भारी बारिश के कारण परिसर जलमग्न हो गया है, जिसमें 162 विद्यार्थी फंस गए हैं। शिक्षकों ने सभी छात्रों को छत पर भेज दिया था, जहां उन्होंने रात बिताई।"
उन्होंने बताया, ‘‘रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी और अग्निशमन दल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से एक-एक करके छात्रों को स्कूल से बाहर निकाला।’’ उन्होंने कहा कि बचाव अभियान के लिए नावों का इस्तेमाल किया गया तथा राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की मदद मांगी गई थी। उन्होंने कहा कि हालांकि, पुलिस दल ने एनडीआरएफ टीम के पहुंचने से पहले ही छात्रों को स्कूल से निकाल लिया
झारखंड: भारी बारिश के बाद जलमग्न स्कूल में फंसे 162 विद्यार्थियों को बचाया गया
You may also like
मई 2026 में सामान्य से ज्यादा बारिश के आसार, कुछ इलाकों में हीटवेव का खतरा: IMD.
जबलपुर हादसे में पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप, कहा-"अलर्ट के बावजूद....
अप्रैल में रॉयल एनफील्ड की बिक्री 31 प्रतिशत बढ़ी, यूनिट्स बढ़कर 113164 हुई.
जम्मू में पुल का हिस्सा गिरा, मलबे में दबे मजदूर, रेस्क्यू जारी.