Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

Jharkhand: गोड्डा में पुलिस ने 50,000 रुपये की अवैध शराब जब्त की, एक आरोपी गिरफ्तार

झारखंड पुलिस ने गोड्डा में 50 हजार रुपये की अवैध शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। सब डिविजनल पुलिस ऑफिसर चंद्रशेखर आजाद ने मीडिया को  बताया कि उन्हें अवैध शराब की तस्करी की सूचना मिली थी, जिस पर उन्होंने कार्रवाई की। पुलिस ने बाजार के पास भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ वाहन को पकड़ा।

आजाद ने बताया कि वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से 50 हजार रुपये की शराब बरामद हुई और ड्राइवर प्रिंस कुमार पोद्दार को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ड्राइवर ने स्वीकार किया कि वह बिहार में शराब को दोगुने या तीन गुने दामों पर बेचता था।