Breaking News

राज्यसभा चुनाव: सपा उम्मीदवार रामगोपाल यादव, धनराज परिमल ने नामांकन किया     |   कर्नाटक: विजयपुरा में आया भूकंप, 3.5 रही तीव्रता     |   Asian Games: भारत को एक और गोल्ड, कंपाउंड मिक्स्ड टीम के निशानेबाजों ने साउथ कोरिया को हराया     |   एशियन गेम्स: महिला तीरंदाज टीम ने चीन को हराकर गोल्ड मेडल जीता     |   AI दिग्गजों से मिले ट्रंप, बैठक को बताया दोस्ताना और सफल     |  

Jeet Pabari Suicide: पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा के रिश्तेदार ने की खुदकुशी

पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा के पत्नी के भाई जीत पाबारी ने आत्महत्या कर ली। जीत ने राजकोट स्थित अपने घर में फांसी लगाई। उनके परिवार वाले उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। फिर वे उन्हें पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल ले गए। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया और उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। एफएसएल टीम ने आज घटनास्थल का दौरा किया। आगे की जांच जारी है। कुछ महीने पहले एक महिला ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने बताया कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है।