Breaking News

नेपाल के गृहमंत्री सुदन गुरूंग ने अपने पद से दिया इस्तीफा     |   ईरान-अफगानिस्तान के विदेश मंत्रियों की बातचीत, सीजफायर और क्षेत्रीय हालात पर हुई चर्चा     |   कल शाम 4 बजे जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट     |   I-PAC रेड केस: SC में बंगाल सरकार का पक्ष- ‘ED को जांच का मौलिक अधिकार नहीं’     |   ईरानी मिलिट्री और पुलिस को नहीं मिल रही सैलरी- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप     |  

जम्मू कश्मीर: उधमपुर में खाई में गिरी बस, 15 लोगों की मौत

जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में सोमवार को एक बस के खाई में गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई और और 20 अन्य घायल हो गए। सुबह करीब 10 बजे राम नगर क्षेत्र में पहाड़ी सड़क पर एक खतरनाक मोड़ पर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बचाव अभियान जारी है। कई लोगों को घटनास्थल से अस्पताल ले जाया गया है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना उस समय हुई जब बस दूर-दराज के एक गांव से उधमपुर जा रही थी।