Breaking News

राज्यसभा चुनाव: सपा उम्मीदवार रामगोपाल यादव, धनराज परिमल ने नामांकन किया     |   कर्नाटक: विजयपुरा में आया भूकंप, 3.5 रही तीव्रता     |   Asian Games: भारत को एक और गोल्ड, कंपाउंड मिक्स्ड टीम के निशानेबाजों ने साउथ कोरिया को हराया     |   एशियन गेम्स: महिला तीरंदाज टीम ने चीन को हराकर गोल्ड मेडल जीता     |   AI दिग्गजों से मिले ट्रंप, बैठक को बताया दोस्ताना और सफल     |  

J-K: वैष्णो देवी ट्रैक पर लैंडस्लाइड, अर्धकुवारी के पास कई लोगों के घायल होने की आशंका

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर लैंडस्लाइड की घटना हुई है। ये क्षेत्र भूस्खलन से प्रभावित है। माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर जानकारी दी है कि ये लैंडस्लाइड इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास हुआ है और कई लोगों के घायल होने की संभावना है। माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने अपने ट्वीट में बताया- "अर्धकुवारी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास भूस्खलन की घटना हुई है, कुछ लोगों के घायल होने की आशंका है। आवश्यक जनशक्ति और मशीनरी के साथ बचाव कार्य जारी है। माता वैष्णो देवी मार्ग पर अर्धकुवारी में भोजनायल के पास जब लैंडस्लाइड हुआ उस दौरान घटनास्थल पर 12 से 15 यात्री थे। इनमें से 6 यात्रियों को गंभीर चोटें आने की बात सामने आई है।

भारी बारिश के कारण जम्मू के विभिन्न हिस्सों में स्थिति काफी गंभीर है। जम्मू संभाग में लगभग सभी नदियां और नाले खतरे के निशान से ऊपर या उसके करीब बह रहे हैं, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। डोडा में बादल फटने के बाद, कई जगहों पर पहाड़ खिसक गए हैं। 3 से 4 लोगों की मौत की खबर भी सामने आई है। सीएम उमर अब्दुल्ला ने प्रशासन को हाई अलर्ट बनाए रखने का निर्देश दिया है।