Breaking News

राज्यसभा चुनाव: सपा उम्मीदवार रामगोपाल यादव, धनराज परिमल ने नामांकन किया     |   कर्नाटक: विजयपुरा में आया भूकंप, 3.5 रही तीव्रता     |   Asian Games: भारत को एक और गोल्ड, कंपाउंड मिक्स्ड टीम के निशानेबाजों ने साउथ कोरिया को हराया     |   एशियन गेम्स: महिला तीरंदाज टीम ने चीन को हराकर गोल्ड मेडल जीता     |   AI दिग्गजों से मिले ट्रंप, बैठक को बताया दोस्ताना और सफल     |  

J-K: उधमपुर में बाढ़ की चेतावनी जारी, तवी नदी का जलस्तर बढ़ा

जम्मू कश्मीर के ऊधमपुर जिले में लगातार बारिश होने की वजह से तवी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया है। नदी के जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने जिले में बाढ़ की चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने जिले के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है। आपदा प्रबंधक दल और NDRF की टीमों को अलर्ट मोड पर रहने की सलाह दी है। स्थानीय प्रशासन ने कहा है कि अगर बारिश का दौर जारी रहा तो हालात और बिगड़ सकते हैं। साथ ही, यात्रियों और ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक रूप से नदी के किनारे न जाएं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में जम्मू संभाग के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है।