Breaking News

दिल्ली हाई कोर्ट ने थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा को नोटिस जारी किया     |   CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देश के कई हिस्सों में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन     |   CEC ज्ञानेश कुमार समेत 3 चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को SC में दी गई चुनौती     |   झारखंड HC ने JPSC, JSSC-CGL की परीक्षाएं रद्द मामले में फैसला सुरक्षित रखा     |   कनॉट प्लेस में कश्मीरी युवक को पीटा, BJP का कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप     |  

JP नड्डा को AIIMS से मिली छुट्टी, 17 अगस्त को हुई थी एंजियोप्लास्टी

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा को दिल्ली के AIIMS अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। नड्डा की 17 अगस्त को एंजियोप्लास्टी हुई थी। बुधवार को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। नड्डा को 14 अगस्त को AIIMS के कार्डियोलॉजी विभाग में निगरानी के लिए भर्ती किया गया था। इससे पहले 13 अगस्त की शाम उन्हें बेचैनी की शिकायत हुई थी। इसके बाद डॉक्टरों ने उनकी जांच की, जिसमें कोरोनरी एंजियोग्राफी भी शामिल थी।

AIIMS की ओर से जारी बयान में बताया गया था कि जांच के बाद नड्डा की हालत स्थिर थी और उन्हें कार्डियोलॉजी विभाग में निगरानी के लिए रखा गया था। इसके बाद 17 अगस्त को उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ और बुधवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। नड्डा के अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद कई नेताओं और मंत्रियों ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की।

गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा जी के जल्द स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।" गुजरात के ऊर्जा एवं पेट्रोकेमिकल्स मंत्री ऋषिकेश पटेल ने भी नड्डा के जल्द ठीक होने की कामना करते हुए लिखा, "जेपी नड्डा जी के जल्द स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।"