Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

Manipur: स्टूडेंट प्रोटेस्ट के बीच मणिपुर में बिगड़े हालात, 5 दिनों के लिए इंटरनेट सेवाएं सस्पेंड

मणिपुर सरकार ने स्टूडेंट के बढ़ते आंदोलन को देखते हुए मंगलवार को पूरे राज्य में पांच दिनों के लिए इंटरनेट सेवाएं सस्पेंड करने का आदेश दिया। राज्य के गृह विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि हिंसक तस्वीरों, नफरती भाषण और वीडियो के सोशल मीडिया में सर्कुलेशन को रोकने के लिए इंटरनेट पर बैन का फैसला लिया गया है।

सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है, "मणिपुर के अधिकार क्षेत्र में लीज लाइन्स, वीएसएटी, ब्रॉडबैंड और वीपीएन सेवाओं सहित इंटरनेट और मोबाइल डेटा सेवाओं पर 10 सितंबर की दोपहर तीन बजे से 15 सितंबर की शाम तीन बजे तक पांच दिनों के लिए अस्थायी रोक का आदेश दिया गया है।"

अधिकारियों ने बताया कि मणिपुर के डीजीपी और सरकार के सुरक्षा सलाहकार को हटाने की मांगों को लेकर मंगलवार को आंदोलनकारियों ने राजभवन की ओर मार्च किया, जिसमें हुई झड़प के दौरान सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे।