Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

बदलापुर में बच्चियों के साथ हैवानियत... महाराष्ट्र मांग रहा इंसाफ

बदलापुर के स्कूल में दो बच्चियों के साथ हुई शर्मनाक घटना के बाद लगातार लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है. स्कूल और रेलवे ट्रेक पर हुए उग्र प्रदर्शन के बाद भीड़ आरोपी के घर तक पहुंची और भीड़ ने घर में रखे सामान के साथ जमकर तोड़फोड़ की. बदलापुर में आरोपी अक्षय शिंदे के घर पर लोगों का गुस्सा फुटा. ये नाराजगी थी दो बच्चीयों के साथ हुई हैविनियत के खिलाफ और प्रशासन के मामले को रफा-दफा करने वाले रवैये के खिलाफ.

इस घटना ने बदलापुर को सुलगा दिया है. विपक्ष ने भी सत्तापक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. जहां उद्धव ठाकरे की शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी ने शिंदे सरकार पर जमकर निशाना साधा है. सवाल उठ रहे है कि मुख्यमंत्री की गृह जनपद का ये हाल है तो आखिर महाराष्ट्र के अन्य जिलों का आखिर क्या होगा. कांग्रेस तो इस पूरे मामले को आरएसएस और बीजेपी से भी जोड़ रही है.

मुख्यमंत्री शिंदे ने किया पलटवार 
लोगों में उबलते गुस्से और घटना पर हो रही सियासत के चलते जब कानून व्यवस्था पर सवाल उठा तो मुंख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पलटवार किया और कहा कि ये विरोध प्रदर्शन राजनीति से प्रेरित है. वहीं शिंदे के मंत्री मंगल प्रताप लोहड़ा ने भी एक बैठक की और स्कूलों के लिए गाईडलाईंस जारी करने का निर्देश जारी किए. जिनमें स्कूलों के शौचालयों में महिला स्टाफ की तैनाती की बात कही गई. स्कूल में नियुक्त सभी स्टाफ की पुलिस वैरिफिकेशन की जाए. इसके अलावा और भी कई जरूरी निर्देश जारी किए गए.

मामले को लेकर SIT एक्शन में 
बदलापुर मामले में SIT भी एक्शन में है जहां SIT की टीम पीड़ितों के घर पहुची उनके बयान दर्ज किए गए. साथ ही थाने जाकर पुलिस अधिकारियों से जानकारी भी जुटाई. पुलिस ने इस पुरे मामले में 5 एफआईआर दर्ज की हैं. आरोपी को कोर्ट ने 26 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है.