Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

ईरान-अमेरिका तनाव का बाजार पर असर, कच्चे तेल में उछाल, गोल्ड-सिल्वर लुढ़के

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर सोमवार को वैश्विक कमोडिटी बाजारों में साफ देखने को मिला। एक ओर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, वहीं दूसरी ओर कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में WTI क्रूड ऑयल 3.68% (2.63 डॉलर) की बढ़त के साथ 74 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। वहीं ब्रेंट क्रूड भी करीब 3.96% उछलकर 79.02 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखाई दिया।

विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण तेल आपूर्ति बाधित होने की आशंका गहरा गई है। यही वजह है कि कच्चे तेल की कीमतों पर सबसे अधिक दबाव देखने को मिल रहा है। यदि क्षेत्र में तनाव और बढ़ता है, तो वैश्विक ऊर्जा बाजार पर इसका व्यापक असर पड़ सकता है।