Breaking News

राज्यसभा चुनाव: सपा उम्मीदवार रामगोपाल यादव, धनराज परिमल ने नामांकन किया     |   कर्नाटक: विजयपुरा में आया भूकंप, 3.5 रही तीव्रता     |   Asian Games: भारत को एक और गोल्ड, कंपाउंड मिक्स्ड टीम के निशानेबाजों ने साउथ कोरिया को हराया     |   एशियन गेम्स: महिला तीरंदाज टीम ने चीन को हराकर गोल्ड मेडल जीता     |   AI दिग्गजों से मिले ट्रंप, बैठक को बताया दोस्ताना और सफल     |  

IND vs AUS 1st ODI: नहीं चले कोहली और रोहित, भारत ने गवाई तीन विकेट

विराट कोहली और रोहित शर्मा अपना प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे जिससे भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में बारिश के व्यवधान तक 37 रन पर तीन विकेट गंवा दिए। कोहली आठ गेंदों का सामना करने के बाद बिना खाता खोले मिशेल स्टार्क की गेंद पर आउट हो गए जबकि रोहित (08) को जोश हेजलवुड ने आउट किया। बाद में कप्तान शुभमन गिल 10 रन बनाकर तेज गेंदबाज नाथन एलिस की गेंद पर लेग साइड में कैच आउट हो गए। बारिश के कारण जब खेल रोका गया तब श्रेयस अय्यर (02) और अक्षर पटेल (00) क्रीज पर थे।