Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत, CM योगी ने जताया शोक

उन्नाव स्थित लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में कई लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल मामले का संज्ञान लिया और गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों को तत्काल बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और उनके समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।सीएम योगी ने प्रशासन को निर्देशित किया है कि हादसे में घायल लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए और इलाज में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। इसके अलावा मृतकों के परिजनों को नियमानुसार उचित मुआवजा दिए जाने के भी निर्देश जारी किए गए हैं।

हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंच गईं और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर लगातार बढ़ते सड़क हादसों को लेकर एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण को लेकर सवाल उठने लगे हैं।