Breaking News

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून से कमर्शियल उड़ानें शुरू होंगी, मंजूरी मिली     |   पंजाब विधानसभा स्पीकर ने CM मान का डोप टेस्ट कराने की कांग्रेस की मांग खारिज की     |   जाब CM भगवंत मान ने कर्मचारियों के मिनिमम वेज में 15 फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान किया     |   पंजाब: ‘कांग्रेस वॉकआउट के बहाने ढूंढ रही’, लेबर डे पर विधानसभा में बोले CM मान     |   भारत का पहला मल्टी-लेन फ्री फ्लो बैरियर सिस्टम गुजरात में चोर्यासी टोल पर लॉन्च     |  

हिमाचल प्रदेश: मंडी में बाढ़ प्रभावित इलाकों के स्कूल फिर से खुले, शिक्षकों ने किया छात्रों का स्वागत

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सेराज विधानसभा इलाके में 30 जून की रात को आई बाढ़ के बाद बंद हुए स्कूल 14 दिनों के बाद सोमवार को खुल गए। इस क्षेत्र में लगभग 100 प्राथमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालय हैं, जिनमें से 91 स्कूल फिर से खुले और शिक्षकों ने छात्रों का स्कूल वापसी पर स्वागत किया। शिक्षा अधिकारियों के मुताबिक शिक्षकों को अब बर्बाद हुई पढ़ाई की भरपाई के लिए हर दिन अतिरिक्त समय देना होगा।

पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सोमवार को बगस्याड़ के सरकारी स्कूलों का दौरा किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब मौसम की वजह से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी। 30 जून को मंडी में आई बाढ़ से जान-माल का भारी नुकसान हुआ था। सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया था और हर तरफ तबाही का मंजर नजर आ रहा था। तकरीबन दो हफ्तों के बाद मंडी के बाढ़ प्रभावित इलाकों के स्कूल फिर से खुल गए हैं। ये हालात सामान्य होने की दिशा में एक अच्छा संकेत है।