Breaking News

बरगी डैम क्रूज हादसा: 48 घंटे बाद मिला एक बच्चे का शव, मृतकों की संख्या 10 हुई     |   ICC महिला T20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर रहेंगी कप्तान     |   बंगाल: ममता बनर्जी आज काउंटिंग एजेंट्स संग करेंगी अहम बैठक     |   बंगाल री-पोलिंग: दोपहर 3 बजे तक 72.43% मतदान दर्ज     |   खराब मौसम के चलते 3 दिनों में केदारनाथ धाम की 50 प्रतिशत हेलीकॉप्टर टिकट कैंसिल     |  

महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में तेज बारिश जारी, पुणे में चौतरफा हुआ पानी-पानी

नासिक और पुणे समेत महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को भी तेज बारिश जारी है। लगातार बारिश की वजह से पुणे में जगह-जगह पानी भर गया है। मौसम विभाग ने कहा कि महाराष्ट्र में 64 मि.मी. से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। पुणे में गुरुवार को बारिश से जुड़ी घटनाओं में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई।

शहर और वेल्हा, मुलशी, भोर तालुका समेत जिले के बाकी हिस्सों और खडकवासला समेत कई जगहों में बुधवार रात से लगातार बारिश हो रही है। जिला प्रशासन ने भोर, वेल्हा, मावल, मुलशी, हवेली, अंबेडगांव, जुन्नर तहसीलों के साथ-साथ पिंपरी चिंचवड़ में शुक्रवार को स्कूलों की छुट्टी की घोषणा की।