Breaking News

अमित शाह और ज्योतिरादित्य सिंधिया आज लॉन्च करेंगे नेशनल मोबाइल डिजास्टर अलर्ट सिस्टम     |   श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत अब जम्मू तवी तक विस्तारित, आज से सेवा शुरू     |   तेल कीमतों पर डोनाल्ड ट्रंप का बयान, ‘अभी महंगा है लेकिन जल्द गिरेगा’     |   ईरान ने हॉर्मुज पर नए नियमों का ऐलान किया, 2000 किमी तट पर नियंत्रण की बात     |   राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में यूपी की विशेष अदालत आज सुनाएगी अपना फैसला     |  

आंध्र में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने दी सतर्कता की सलाह

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने आंध्र प्रदेश के तटीय और रायलसीमा क्षेत्रों में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश, गरज के साथ छींटे पड़ने और बिजली गिरने की संभावना जताई है। अमरावती में आईएमडी के वैज्ञानिक डॉ. सगिली करुणा सागर ने उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में जोरदार बारिश और पूरे राज्य में खासतक रायलसीमा क्षेत्र में और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।
गुरुवार को 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद है, जो आने वाले दिनों में धीरे-धीरे कम हो जाएंगी।

डॉ. सगिली करुणा सागर ने चेतावनी जारी की और लोगों से इन पांच दिनों के दौरान सतर्क रहने को कहा है। उन्होंने कहा, "अल्लूरी सीतारामाराजू जिला एक पहाड़ी क्षेत्र है, इसलिए भूस्खलन भी संभव है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को भी सावधान रहना चाहिए। ट्रैफिक जाम हो सकता है। आंधी और बिजली गिरने की भविष्यवाणी के कारण, किसानों, दिहाड़ी मजदूरों, पशुपालकों को पेड़ों के नीचे शरण न लेने की सलाह दी जाती है। हम लोगों से अनुरोध करते हैं कि वो दी गई चेतावनियों का पालन करें।" उन्होंने तेज हवाओं के कारण पेड़, बिजली के खंभे उखड़ने और हल्के शेड उड़ने की भी चेतावनी दी।