Breaking News

बरगी डैम क्रूज हादसा: 48 घंटे बाद मिला एक बच्चे का शव, मृतकों की संख्या 10 हुई     |   ICC महिला T20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर रहेंगी कप्तान     |   बंगाल: ममता बनर्जी आज काउंटिंग एजेंट्स संग करेंगी अहम बैठक     |   बंगाल री-पोलिंग: दोपहर 3 बजे तक 72.43% मतदान दर्ज     |   खराब मौसम के चलते 3 दिनों में केदारनाथ धाम की 50 प्रतिशत हेलीकॉप्टर टिकट कैंसिल     |  

Tamil Nadu: थिरुमणिमुथारू में भारी बारिश से सेलम में लोग परेशान, सड़कों पर भरा पानी

पिछले कुछ दिनों में हुई भारी बारिश की वजह से तमिलनाडु के सेलम में सड़कों और निचले इलाकों में पानी भर गया है। थिरुमणिमुथारु में बाढ़ के पानी में सीवेज का पानी मिला होने से इलाके के लोग परेशान है। यहां बाढ़ का पानी नदी की तरह तेज बहाव से बह रहा है।

इस साल, मानसून के मौसम से अर्काडु की तलहटी से थिरुमणिमुथारु में बहने वाले पानी की मात्रा बढ़ रही है। इसमें सीवेज मिले होने की वजह से निचले इलाकों में बदबू और बाढ़ आ गई है।

किचिपलायम में भारी बारिश की वजह से करुवट्टू पुल के पास बाढ़ आ गई, जिससे कई घरों को खतरा पैदा हो गया। खतरे से निपटने के लिए पुलिस ने सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर रुकावट को दूर किया। इसी तरह, सेलम शहर के कई इलाकों से पानी निकालने में नगर निगम के कर्मचारी जुटे हुए हैं।