Breaking News

दिल्ली हाई कोर्ट ने थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा को नोटिस जारी किया     |   CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देश के कई हिस्सों में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन     |   CEC ज्ञानेश कुमार समेत 3 चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को SC में दी गई चुनौती     |   झारखंड HC ने JPSC, JSSC-CGL की परीक्षाएं रद्द मामले में फैसला सुरक्षित रखा     |   कनॉट प्लेस में कश्मीरी युवक को पीटा, BJP का कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप     |  

जम्मू-कश्मीर में 18 अगस्त से भारी बारिश के आसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर

उत्तर भारत में मानसून अब भी सक्रिय है। इसका असर जम्मू-कश्मीर में भी है, जहां आने वाले समय में रिमझिम या मूसलाधार बारिश हो सकती है। इससे लोगों को उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक 18 अगस्त से पश्चिमी विक्षोभ के कारण इस इलाके में मानसून की गतिविधि तेज हो सकती है।

जम्मू डिवीजन में मंगलवार शाम से अगले 36 घंटे तक भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान इलाके के ज्यादातर हिस्सों में 150 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। इससे कश्मीर घाटी में भी तापमान गिरने के आसार हैं। जुलाई में जम्मू-कश्मीर में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई थी। इसके साथ ही केंद्र शासित प्रदेश में आठ महीने से चल रही सामान्य से कम बारिश का दौर खत्म हुआ। लगभग पूरी कश्मीर घाटी में जुलाई में अच्छी बारिश हुई। शोपियां को छोड़कर कश्मीर के सभी जिलों में इस महीने सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई।