Breaking News

बॉम्बे HC ने महाराष्ट्र SIR प्रक्रिया में नाम हटाने पर रोक लगाने से इनकार किया     |   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल विशाखापत्तनम में पहले फ्लीट सपोर्ट शिप को लॉन्च करेंगे     |   पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह से मिले राहुल गांधी     |   आकाश आनंद की BSP में वापसी, मायावती ने फिर बनाया राष्ट्रीय संयोजक     |   आईपीएस अधिकारी प्रीता वर्मा का बिहार के डीजीपी पद पर कार्यकाल बढ़ा     |  

भीषण गर्मी से राहत के लिए अयोध्या में पहली बार लागू हुआ हीट एक्शन प्लान

अयोध्या में लगातार बढ़ती भीषण गर्मी और हीट वेव के खतरे को देखते हुए अयोध्या नगर निगम ने पहली बार हीट एक्शन प्लान लागू किया है। यह योजना शहर के निवासियों के साथ-साथ हर साल आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को ध्यान में रखकर तैयार की गई है. ताकि उन्हें तेज गर्मी और हीट स्ट्रेस से सुरक्षित रखा जा सके।

अधिकारियों का कहना है कि शहर के करीब 42 प्रतिशत वार्ड को हाई रिस्क जोन घोषित किया गया है. इन क्षेत्रों में विशेष निगरानी और अतिरिक्त सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। योजना के तहत शहर में कूलिंग शेल्टर, छायादार मार्ग (शेडेड वॉकवे) और मिस्टिंग सिस्टम जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी, ताकि लोगों को गर्मी से तुरंत राहत मिल सके। गर्मी के और भी बढ़ने की संभावना को देखते हुए, अधिकारियों को उम्मीद है कि अब लागू की गई हीट एक्शन प्लान से उन्हें लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।