Breaking News

अमित शाह और ज्योतिरादित्य सिंधिया आज लॉन्च करेंगे नेशनल मोबाइल डिजास्टर अलर्ट सिस्टम     |   श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत अब जम्मू तवी तक विस्तारित, आज से सेवा शुरू     |   तेल कीमतों पर डोनाल्ड ट्रंप का बयान, ‘अभी महंगा है लेकिन जल्द गिरेगा’     |   ईरान ने हॉर्मुज पर नए नियमों का ऐलान किया, 2000 किमी तट पर नियंत्रण की बात     |   राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में यूपी की विशेष अदालत आज सुनाएगी अपना फैसला     |  

Assam: बारिश के बाद गुवाहाटी के कई इलाकों में जलभराव, IMD ने 'ऑरेंज अलर्ट' किया जारी

असम के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है। गुवाहाटी के लगभग सभी इलाकों में शनिवार को भी जलभराव की स्थिति बनी रही। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि शनिवार शाम तक बारिश जारी रहने की संभावना है और लोगों से घरों के अंदर रहने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी हालात से निपटने के लिए तैयार है। मौसम विभाग शनिवार को कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को कामरूप मेट्रोपोलिटन जिले के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया, जिसके अंतर्गत राज्य के 17 जिले भी आते हैं।

गुवाहाटी में गुरुवार रात से ही तेज बारिश हो रही है, जिससे शहर के लगभग सभी इलाकों में जलभराव हो गया है। पंजाबाड़ी, रुक्मिणी गांव, सिजुबारी, सतगांव, चांदमारी, अनिल नगर, तरुण नगर, सिक्स माइल और मालीगांव जैसे इलाके जलमग्न हैं, और कई जगहों पर पानी कमर के स्तर तक पहुंच गया है। शहर के कुछ हिस्सों में लोगों को आने जाने के लिए नावों का इस्तेमाल करते देखा गया।