Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

अहमदाबाद में ATS-DRI का जॉइंट ऑपरेशन, 95 किलो सोना समेत करोड़ों का कीमती सामान जब्त

गुजरात के अहमदाबाद में एक रिहायशी फ्लैट से सोमवार शाम को एटीएस और डीआरआई के जॉइंट ऑपरेश में 95 किलोग्राम से ज्यादा सोना जब्त किया गया। इसकी कीमत तकरीबन 90 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

एटीएस के डीआईजी सुनील जोशी ने बताया कि "करीब 87.90 किलोग्राम सोने की छड़ें, 19.633 किलोग्राम आभूषण, यानी कुल 107.58 किलोग्राम सोना बरामद किया। हमने 11 लग्जरी घड़ियां बरामद की हैं। इन सभी की कीमत 100 करोड़ रुपये से ज्यादा आंकी गई है। हमने 1.37 करोड़ रुपये नकद भी बरामद किए हैं। सोने की ईंटों पर विदेशी निर्माण चिह्न हैं, जिन्हें विदेशों से तस्करी करके लाया गया है।" 

उन्होंने बताया कि आरोपित कथित तौर पर शेयर बाजार में कारोबार, सट्टेबाजी और सोने की तस्करी जैसी विभिन्न गतिविधियों में शामिल हैं, वे अभी तक पकड़े नहीं गए हैं।