Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

गर्लफ्रेंड को काटा, धड़ झाड़ियों और सिर नहर में फेंका

उत्तर प्रदेश के बहराइच में 31 जुलाई को पुलिस को झाड़ियों से एक सिर कटी लाश मिली थी. सिर न होने के कारण लाश की पहचान नहीं हो पा रही थी. एसपी वृंदा शुक्ला ने इस मामले के खुलासे के लिए प्रशिक्षु पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्षिता तिवारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया. इसके बाद जांच टीम ने इलाके की गुमशुदा लड़कियों के बारे में जानकारी एकत्रित की. तब उनके सामने रूपईडीहा में 20 वर्षीय शीबा नाम की लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट सामने आई.