Breaking News

पीएम मोदी बोले- नाना पाटेकर बेहतरीन कलाकार थे, वो किसी भी तरह के बंधनों में नहीं रहे     |   राहुल-प्रियंका पर FIR, प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की के आरोप     |   नाना पाटेकर का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा फैसला     |   एक्टर नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, गोवा में ली अंतिम सांस     |   मुरादाबाद: रेलवे स्टेशन के सामने विनायक गेस्ट हाउस में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू     |  

प्रयागराज में लगातार बढ़ रहा है गंगा और यमुना नदी का जलस्तर, मंदिर और सड़कें पानी में डूबीं

Prayagraj: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा और यमुना दोनों नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, नदी के किनारे की कई सड़कें अब पानी में डूबी हुई हैं, जिससे नाग वासुकी मंदिर समेत कई प्रमुख मंदिरों तक जाने का रास्ता बंद हो गया है, मंदिर पूरी तरह से पानी में डूब गया है और पानी के ऊपर सिर्फ उसका शिखर ही दिखाई दे रहा है।

इलाके के लोगों का कहना है कि रात भर में नदी के जलस्तर में काफी बढ़ोतरी हुई है, कई सड़कें पानी में डूबी होने की वजह से आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए दूसरे रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है, प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। उसका कहना है कि वो किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

अधिकारियों का कहना है कि राहत शिविर पहले ही बना दिए गए हैं और अगर नदियों का जलस्तर और बढ़ता है, तो लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने के लिए बचाव और राहत टीमें तैयार हैं। प्रयागराज के मेयर का कहना है कि प्रभावित इलाकों से जमा बारिश का पानी निकालने के लिए पंपिंग मशीनें लगातार चल रही हैं।

ज्यादा बारिश होने के अनुमान को देखते हुए अधिकारी नदियों के जलस्तर और संवेदनशील इलाकों पर कड़ी नजर रख रहे हैं, साथ ही हालात बिगड़ने पर तुरंत कार्रवाई के लिए आपातकालीन टीमें भी तैयार हैं।