Breaking News

बॉम्बे HC ने महाराष्ट्र SIR प्रक्रिया में नाम हटाने पर रोक लगाने से इनकार किया     |   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल विशाखापत्तनम में पहले फ्लीट सपोर्ट शिप को लॉन्च करेंगे     |   पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह से मिले राहुल गांधी     |   आकाश आनंद की BSP में वापसी, मायावती ने फिर बनाया राष्ट्रीय संयोजक     |   आईपीएस अधिकारी प्रीता वर्मा का बिहार के डीजीपी पद पर कार्यकाल बढ़ा     |  

बच्चों का अपहरण कर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, छह आरोपित गिरफ्तार

मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बच्चों को चुराने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। ये गैंग जरूरतमंद जोड़ों को बच्चे बेचा करते थे। पुलिस ने गैंग के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में मुंबई से पांच और नासिक से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

कुरार पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि पिछले महीने, गिरोह ने कथित तौर पर मुंबई के मलाड से दो साल की एक लड़की का अपहरण किया था जिसे मालवानी और बाद में नासिक ले गया, जहां आरोपित उसे दो लाख रुपये में बेचना चाहते थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जैसे ही सौदा कैंसल हो गया, वे मुंबई लौट आए और लड़की को दादर रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया।उन्होंने कहा कि पुलिस ने लड़की को उसके परिवार से मिला दिया है, जो एक पुल के नीचे रहता था।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि  आरोपितों को पकड़ने के लिए नौ टीमें गठित की गई थी। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान इरफान खान, सलाउद्दीन और आदिल खान और तौकीर सैय्यद रजा शेख के तौर पर हुई है। इन सभी को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है। वहीं समाधान जगताप को नासिक से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक मामले में आगे की जांच जारी है।