Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

हमें एकजुट होकर आतंकवाद से लड़ना चाहिए, गांदरबल हमले पर बीजेपी नेता देवेंद्र सिंह राणा

बाजेपी नी नेता देवेंद्र सिंह राणा ने सोमवार को गांदरबल जिले में आतंकवादी हमले की निंदा की, जहां श्रीनगर-लेह नेशनल हाईवे पर टनल कंस्ट्रशन साइट पर एक डॉक्टर समेत छह मजदूर मारे गए थे। इस हमले में पांच अन्य लोग घायल हो गए हैं।

बीजेपी नेता देवेंद्र सिंह राणा ने कहा, "शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं और हम घायलों के जल्द ठीक होने की ईश्वर से प्रार्थना करते हैं।"

उन्होंने कहा, "हमें एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ना चाहिए। अपराधियों को पता होना चाहिए कि आतंकवाद अपने आखिरी स्टेज में है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अपराधियों, समर्थकों, सहानुभूति रखने वालों को पिछले पांच सालों में जम्मू कश्मीर में बहाल हुई शांति व्यवस्था को खत्म नहीं होने दिया जाएगा, आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।''

बीते रविवार को अज्ञात आतंकवादियों ने उस समय हमला किया जब गांदरबल के गुंड में टनल प्रोजेक्ट पर काम कर रहे मजदूर और दूसरे कर्मचारी देर शाम अपने कैंप में लौटे थे।