पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट के कारण एक गोदाम में आग लग गई। गोदाम में सो रहे 25 वर्षीय ओमकार की दम घुटने से मौके पर ही मौत हो गई। आग की लपटें और धुआं उठते देख ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शटर खोला और आग पर काबू पाया। जहानाबाद थाना अध्यक्ष प्रदीप बिश्नोई ने मौत की पुष्टि की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस घटना की विस्तृत जांच कर रही है।
पीलीभीत में गोदाम में लगी आग, दम घुटने से युवक की मौत
You may also like
यूपी में 40 ब्लड सेंटरों की जांच, सात के संचालन पर तत्काल रोक, बिना जांच जारी किया जा रहा था खून.
योगी सरकार माटी कला को दे रही नई पहचान, 48 हजार से अधिक शिल्पकार परिवारों को मिला सहारा.
योगी सरकार का दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिजली बिल में मिलेगी 9.17% की छूट.
योगी सरकार की नई जलयान नियमावली-2026: यूपी की नदियों में नावों को मिलेगी खास पहचान, सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम.