Breaking News

बॉम्बे HC ने महाराष्ट्र SIR प्रक्रिया में नाम हटाने पर रोक लगाने से इनकार किया     |   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल विशाखापत्तनम में पहले फ्लीट सपोर्ट शिप को लॉन्च करेंगे     |   पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह से मिले राहुल गांधी     |   आकाश आनंद की BSP में वापसी, मायावती ने फिर बनाया राष्ट्रीय संयोजक     |   आईपीएस अधिकारी प्रीता वर्मा का बिहार के डीजीपी पद पर कार्यकाल बढ़ा     |  

मशहूर फैशन इवेंट मेट गाला में डेब्यू करेंगे फिल्म निर्माता करण जौहर

फिल्म निर्माता करण जौहर मशहूर फैशन इवेंट मेट गाला में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। इस इवेंट के लिए वो डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​का डिजाइन किया हुआ खास आउटफिट पहनेंगे। मनीष मल्होत्रा ​​ने सीबीएस के 'सैटरडे मॉर्निंग' शो में इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि "रेड कार्पेट पर और भी बहुत कुछ देखने को मिलेगा।"

उन्होंने कहा, "इस बार मैं एक बहुत बड़े डायरेक्टर के लिए डिजाइन कर रहा हूं, जो अपने फैशन और फिल्मों के लिए जाने जाते हैं - करण जौहर। रेड कार्पेट पर और भी बहुत कुछ देखने को मिलेगा थोड़ा इंतजार कीजिए।" फिल्ममेकर ने पिछले कुछ सालों में मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए गए कई आउटफिट पहने हैं।

पिछले साल, बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान ने इस इवेंट में अपना डेब्यू किया था। उन्होंने सब्यसाची का डिजाइन किया हुआ एक आउटफिट पहना था।
मेट गाला न्यूयॉर्क स्थित मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट के कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट के लिए आयोजित होने वाला एक सालाना और बेहद चर्चित फंडरेजिंग कार्यक्रम है। इस साल, ये कार्यक्रम सोमवार, चार मई को आयोजित किया जाएगा। इस साल की थीम 'कॉस्ट्यूम आर्ट' है। इस कार्यक्रम में कई मशहूर हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है, जिनमें रिहाना और जेंडाया जैसी हस्तियां शामिल हैं।