Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

ऑपरेशन सिंदूर के बाद LOC पर पाकिस्तान की तरफ से हुई रातभर फायरिंग, उरी के गांवों में डर का माहौल

जम्मू कश्मीर के उरी में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के करीब रहने वाले परमपीला और गिंगल गांवों के लोगों ने बुधवार को कहा कि वे पाकिस्तानी सेना द्वारा रात भर की गई गोलीबारी के बाद डर के साये में जी रहे हैं।

दरअसल, मंगलवार को भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों पर हवाई हमला किया। इसके जवाब में पाकिस्तान ने सीमा पर लगातार फायरिंग की। भारतीय सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।  

बुधवार को जब सुबह हुई तो इन गावों में घरों की दीवारों पर गोलियों के निशान, फर्श पर बिखरे कांच के टुकड़े और बंद दुकानें नजर आईं। एलओसी के पास अग्रिम गांवों को निशाना बनाकर पाकिस्तान द्वारा की गई भारी गोलाबारी में नौ लोग मारे गए और 41 घायल हो गए।