Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

बंगाल की पूर्व CM ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज, सनातन धर्म पर टिप्पणी का आरोप

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। सिलिगुड़ी में उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है। यह मामला कथित तौर पर हिंदू धर्म और सनातन धर्म के अपमान से जुड़े आरोपों को लेकर दर्ज हुआ है। वकील रिंकी चटर्जी ने शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि वर्ष 2025 में कोलकाता में आयोजित एक ईद कार्यक्रम के दौरान ममता बनर्जी ने ऐसा बयान दिया, जिससे हिंदू धर्म और सनातन धर्म की भावनाएं आहत हुईं।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि, अब तक ममता बनर्जी या तृणमूल कांग्रेस की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामले के सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल FIR दर्ज होने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।