Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

Assam: गणतंत्र दिवस से पहले पुलिस को बड़ी सफलता, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

देश के 76वें गणतंत्र दिवस से जुड़े समारोहों के लिए असम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोनितपुर जिले के वनक्षेत्र में भारी मात्रा में दबा हुआ विस्फोटक बरामद किया गया। पुलिस ने ये जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि तलाशी अभियान के दौरान एक पॉलीथीन बैग में पांच ग्रेनेड और तीन डेटोनेटर समेत विस्फोटक मिले।

सोनितपुर पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “25 जनवरी 2025 को ढेकियाजुली थानांतर्गत बताशीपुर के ख्वाबरा गांव के पास जंगली क्षेत्र में जमीन के नीचे अवैध हथियार और गोला-बारूद दबे होने की गुप्त सूचना मिलने के बाद तलाशी अभियान चलाया गया था।"

पुलिस ने कहा, "एक ग्रेनेड में पिन/लीवर क्षतिग्रस्त था। इसलिए इसे एक सुरक्षित क्षेत्र में रखा गया है।" पुलिस के अनुसार विस्फोटकों को नष्ट करने के लिए सेना के बम निरोधक दस्ते से संपर्क किया जा रहा है। इस बीच, पुलिस ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर पूरे असम में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।