Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

मणिपुर के कामजोंग जिले में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.9

मणिपुर के कामजोंग जिले में सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.9 मापी गई। एनसीएस के मुताबिक, भूकंप सुबह 6:32 बजे (IST) आया। इसका केंद्र कामजोंग जिले में था और इसकी गहराई 80 किलोमीटर दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र इंफाल से लगभग 31 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण-पूर्व (ESE) दिशा में स्थित था। फिलहाल जान-माल के नुकसान या किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं मिली है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। मामले में अधिक जानकारी का इंतजार है।