Breaking News

एशियन गेम्स 2026: भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना ने चीन को हराकर जीता गोल्ड     |   एशियन गेम्स 2026: रिकर्व मिक्स्ड तीरंदाजी टीम ने जीता सिल्वर     |   राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि     |   अमरावती, महाराष्ट्र: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 19 घायल     |   दिल्ली से कैंचीधाम जा रही तेज रफ्तार ट्रैवलर बस पलटी, 6 से ज्यादा श्रद्धालु घायल     |  

पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप, ईडी ने भेजा समन

Hyderabad: प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन में कथित वित्तीय गड़बड़ियों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गुरुवार को भारत के पूर्व कप्तान और कांग्रेस नेता मोहम्मद अजहरुद्दीन को तलब किया है। सूत्रों ने कहा कि 61 साल के पूर्व संसद सदस्य को तीन अक्टूबर को यहां संघीय एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।

ये जांच हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन यानी एचसीए में कथित वित्तीय गड़बड़ियों से जुड़ी है जिसको लेकर ईडी ने पिछले साल नवंबर में छापेमारी की थी। मनी लॉन्ड्रिंग का मामला एचसीए फंड के 20 करोड़ रुपये के कथित आपराधिक इस्तेमाल पर तेलंगाना एंटी करप्शन ब्यूरो यानी एसीबी की दायर तीन एफआईआर और चार्ज शीट से जुड़ा है।