Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं, बोले-घबराइए मत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी शिकायतें और मांगें मुख्यमंत्री के सामने रखीं। सीएम योगी ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को मामलों के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के निर्देश भी दिए।

जनता दर्शन में भूमि विवाद, राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य, आवास, पेंशन और अन्य जनहित से जुड़े मामलों को लेकर लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नियमित रूप से जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित कर आम लोगों की समस्याओं को सीधे सुनते हैं। इससे लोगों को अपनी बात सीधे सरकार तक पहुंचाने का अवसर मिलता है।