Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

Uttarakhand में भारी बारिश से कई जगहों पर भरा पानी

उत्तराखंड में लगातार बारिश हो रही है, आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, राज्य के कई हिस्से में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। देहरादून जिले में डोईवाला ब्लॉक के माजरी ग्रांट गांव में शनिवार रात भर बारिश हुई। कई जगहों पर पानी भर गया और सड़के पानी में डूब गईं, लोगों को डर है कि समय रहते पानी निकलने की व्यवस्था नहीं हुई तो हालात और बदतर होंगे। उन्होंने सरकार से इस परेशानी को फौरन दूर करने की अपील की है, मौसम विभाग ने देहरादून समेत उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

बारिश का पूर्वानुमान देखते हुए माजरी ग्रांट गांव में लोगों को डर है कि उनके लिए अभी और बुरा वक्त आ सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि “रात भर से बारिश हो रही है। और बारिश के पानी से जो मैंने मकान बनाया है, रहने के लिए, ये पूरा गेट तक भर गया था। पूरा गेट तक भरने के बाद यहां पर पूरा ये पानी भर चुका है।”