Breaking News

बॉम्बे HC ने महाराष्ट्र SIR प्रक्रिया में नाम हटाने पर रोक लगाने से इनकार किया     |   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल विशाखापत्तनम में पहले फ्लीट सपोर्ट शिप को लॉन्च करेंगे     |   पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह से मिले राहुल गांधी     |   आकाश आनंद की BSP में वापसी, मायावती ने फिर बनाया राष्ट्रीय संयोजक     |   आईपीएस अधिकारी प्रीता वर्मा का बिहार के डीजीपी पद पर कार्यकाल बढ़ा     |  

डॉ. निखिल टंडन को मिला AIIMS निदेशक का अतिरिक्त प्रभार, व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू

डॉ. निखिल टंडन को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) दिल्ली का कार्यवाहक निदेशक नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में एंडोक्राइनोलॉजी और मेटाबोलिज्म विभाग के प्रमुख (HOD) और प्रोफेसर के साथ-साथ डीन (अकादमिक) के पद पर कार्यरत हैं। यह जानकारी आधिकारिक कार्यालय ज्ञापन के जरिए दी गई है।

ज्ञापन के अनुसार, डॉ. निखिल टंडन तत्काल प्रभाव से अगले छह महीनों तक या स्थायी निदेशक की नियुक्ति होने तक, जो भी पहले हो, AIIMS दिल्ली के निदेशक का कार्यभार संभालेंगे। यह एक अस्थायी व्यवस्था है और नियमित निदेशक के चयन के लिए जल्द ही सर्च-कम-सेलेक्शन कमेटी प्रक्रिया शुरू करेगी।

वहीं, AIIMS दिल्ली के पूर्व निदेशक डॉ. एम. श्रीनिवास को इस पद से मुक्त कर दिया गया है और उन्हें नीति आयोग में पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किया गया है। वह नीति आयोग में डॉ. वी.के. पॉल की जगह लेंगे। डॉ. एम. श्रीनिवास ने 22 सितंबर 2022 को AIIMS दिल्ली के निदेशक का पद संभाला था। इससे पहले वह हैदराबाद स्थित ESIC अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में डीन के रूप में कार्य कर चुके हैं।