पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता और चीन के ग्वांगझोउ शहर के बीच सीधी उड़ानें पांच साल से अधिक समय के अंतराल के बाद फिर से शुरू हो गईं। कोलकाता से ग्वांगझोउ के लिए पहले विमान ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रात 10 बजे उड़ान भरी। निजी विमानन कंपनी इंडिगो की इस उड़ान में कुल 176 यात्री सवार थे। भारत और चीन के बीच 2020 की शुरुआत तक सीधी उड़ानें जारी थीं, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इन्हें निलंबित कर दिया गया। पूर्वी लद्दाख में दोनों देशों की सेनाओं के बीच सीमा विवाद के कारण ये सेवाएं निलंबित रहीं। हाल में कूटनीतिक प्रयासों के बाद निजी विमानन कंपनी इंडिगो ने कहा कि वह 26 अक्टूबर से चीन के लिए अपनी सेवाएं फिर से शुरू करेगी, जो कोलकाता को ग्वांगझोउ से जोड़ेगी।
पांच साल बाद कोलकाता और गुआंगझोउ के बीच सीधी उड़ानें फिर से शुरू
You may also like
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने बीच वेकेशन की तस्वीरों से जीता इंटरनेट.
‘या अल्लाह! रसगुल्ला! दही भल्ला!’ पर नहीं चलेगा केस, शेखर सुमन और भारती सिंह को राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट में FIR रद्द.
महाराष्ट्र दिवस पर CM फडणवीस ने फहराया तिरंगा, शहीदों को दी श्रद्धांजलि.
गौतम अडानी ने 40वीं शादी की सालगिरह पर पत्नी संग केदारनाथ मंदिर में किए दर्शन.